Prime वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्म, दर्शकों के बीच तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

New Delhi नई दिल्ली : वीकेंड पर अगर आप कुछ अच्छा देखने की तलाश में हैं तो प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और भारत में इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी खूब देखी जा रही है और टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। भारत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 90 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की थी।
‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ की IMDb रेटिंग 8.2 बताई जा रही है, जो इसे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाती है। यह फिल्म अपनी मजबूत कहानी और साइंस फिक्शन थीम के कारण चर्चा में बनी हुई है।इस फिल्म का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है। इसमें रयान गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, मिलाना वायंट्रूब और पॉल लैम्बर्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने अब तक 7 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं और यह IMDb की टॉप फिल्मों की सूची में भी जगह बना चुकी है। वर्तमान में यह फिल्म IMDb रैंकिंग में 142वें स्थान पर बताई जा रही है।साइंस फिक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म ओटीटी पर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है।





