मनोरंजन

Film हुई फ्लॉप , जब एक्टिंग छोड़ किसान बन गए थे ‘रामायण’ के ‘भरत’

Suvarn Bariha
26 Aug 2024 9:45 AM GMT
Film हुई फ्लॉप , जब एक्टिंग छोड़ किसान बन गए थे ‘रामायण’ के ‘भरत’
x

Mumbai.मुंबई: रामानंद सागर का पॉपुलर सीरियल ‘रामायण’ तो हर किसी को आज भी याद है। कोरोना काल में इसे एक बार फिर से प्रसारित किया गया था और टीवी पर टीआरपी के मामले में सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। सीरियल का हर कैरेक्टर आज भी लोगों के जहन में है। राम-सीता के रोल में नजर आए एक्टर अरुण गोविल और एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी ने भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसी में से एक भरत का कैरेक्टर था, जिसे एक्टर संजय जोग ने निभाया था। उन्होंने इस रोल को पूरी शिद्दत से निभाया था और यादगार बना दिया था। लेकिन अफसोस है कि आज वो इस दुनिया में नहीं हैं। वो काफी उम्र में ही दुनिया को छोड़ गए। उनकी दर्दनाक मौत हुई थी। ऐसे में चलिए उनके बारे में बताते हैं।

‘रामायण’ में भरत का रोल प्ले करने वाले संजय जोग ने मराठी और गुजराती फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने खुद अपने करियर के बारे में साल 1988 में दिए ‘मैत्री मंथन’ के इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था। वो मराठी और थिएटर का जाना-माना चेहरा था। उनकी शुरुआती पढ़ाई 10वीं तक महाराष्ट्र के नागपुर में ही हुई थी। वो आगे की पढ़ाई के लिए बाद में मुंबई आ गए थे। शुरुआत में एक्टिंग का कोई मन नहीं था। लेकिन दिलचस्पी जरूर थी। वो और पढ़ाई करना चाहते थे। उन्होंने बीएससी किया था। बाद में उन्होंने कॉलेज के बाद एक्टिंग का कोर्स किया था। इस दौरान उन्हें पहली फिल्म मिली।
फिल्म रही फ्लॉप तो झेलना पड़ा डिप्रेशन का दर्द
संजय जोग की पहली फिल्म मराठी थी। इसका टाइटल ‘सापला’ था। इसमें उन्हें लीड रोल करने का मौका मिला था लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद एक्टर डिप्रेशन में चले गए थे। फिर वो वापस से नागपुर लौट आए थे और खेती-किसानी करने लगे। यहां उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, कुछ समय के बाद वो किसी काम के सिलसिले में मुंबई आए तो एक मराठी फिल्म की। उनकी ये मूवी सुपरहिट रही थी। यहां से वो इंडस्ट्री में छा गए और चारों तरफ उनके ही चर्चे होने लगे। उन्होंने मराठी में 28-30 फिल्मों में काम किया और सभी में हीरो रहे थे। इतना ही नहीं, एक्टर ने हिंदी की भी कई फिल्मों में अभिनय किया है। इसमें अनिल कपूर स्टारर ‘जिगरवाला’, ‘अपना घर’ और ‘हमशक्ल’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
क्या थी संजय जोग की इच्छा?
‘रामायण’ में भरत का किरदार निभाकर संजय जोग फेमस हो गए थे। यहां से उन्हें खूब दौलत और शोहरत मिली। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और 27 नवंबर 1995 को उनका लिवर की बीमारी के कारण निधन हो गया। उनकी इच्छा थी कि वो एक्टिंग के साथ खेती किसानी भी करते रहें। उनके पास एक पोल्ट्री फार्म और पुणे में कुछ जमीन भी थी। लेकिन, उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी। संजय जोग रियल लाइफ में शादीशुदा थे। उन्होंने साल 1979 में नीता जोग से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा रंजीत जोग पेशे से एक्टर हैं और उनका निताशा फिल्म्स इंटरनेशनल नाम से प्रोडक्शन हाउस भी है।
Next Story