मनोरंजन

फ्लॉप हुई फिल्म बच्चन पांडे, एक्टर अक्षय कुमार बोले- कश्मीर फाइल्स ने मेरी फिल्म को डुबो दिया

jantaserishta.com
26 March 2022 1:56 PM IST
फ्लॉप हुई फिल्म बच्चन पांडे, एक्टर अक्षय कुमार बोले- कश्मीर फाइल्स ने मेरी फिल्म को डुबो दिया
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: ये बात किसी से छिपी नहीं कि द कश्मीर फाइल्स ने अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की कमाई में सेंध लगाई. खुद खिलाड़ी कुमार भी ये बात जानते हैं. तभी तो उन्होंने खुद ये कबूल किया कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने उनकी बच्चन पांडे को डुबो कर रख दिया है.

भोपाल में एक इवेंट में शामिल हुए अक्षय कुमार ने फिल्म बच्चन पांडे के बॉक्स ऑफिस और द कश्मीर फाइल्स की शानदार कमाई पर बात की. इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की तारीफ भी की. वे कहते हैं- विवेक जी ने द कश्मीर फाइल्स बनाकर हमारे देश के बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है. ये फिल्म एक ऐसी भेंट बनकर आई, ये और बात है कि मेरी पिक्चर को भी डुबा दिया है.
कम ही एक्टर्स अपनी फिल्म के घटिया प्रदर्शन पर पब्लिकली ऐसा बयान दे पाते हैं. खिलाड़ी कुमार का ये बयान वायरल हो रहा है. बच्चन पांडे को क्रिटिक्स और पब्लिक का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के लिए 50 करोड़ कमाना ही मुश्किल साबित हो रहा है. वहीं द कश्मीर फाइल्स 13 दिनों के अंदर 200 करोड़ कमाने में कामयाब रही. द कश्मीर फाइल्स की कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है. मगर अक्षय की फिल्म को दर्शक ही नहीं मिल रहे.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने माना कि द कश्मीर फाइल्स ने उनकी बच्चन पांडे की कमाई को नुकसान पहुंचाया. फिर भी वो इसे लेकर खुश हैं. एक्टर ने कहा- द कश्मीर फाइल्स को जैसी सक्सेस मिली है मैं उससे बेहद खुश हूं. ये सिनेमा की ताकत है. ऐसा कोई फॉर्मूला नहीं जो फिल्म की सक्सेस को निर्धारित करे. ये दशर्कों का फैसला है वो किस फिल्म को बड़ा बनाते हैं. यकीनन मैं चाहता था कि बच्चन पांडे अच्छा करे, लेकिन मैं इसके लिए द कश्मीर फाइल्स को जिम्मेदार नहीं मानता. ये फिल्म एक सुनामी है. और हम इसकी नजरों में आए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story