मनोरंजन

केप टाउन में शुरू हो चुका है घमासान, खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रोमो हुआ रिलीज

Tara Tandi
13 Jun 2021 6:44 AM GMT
केप टाउन में शुरू हो चुका है घमासान, खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रोमो हुआ रिलीज
x
मोस्ट अवेटेज रियाटिली शो खतरों के खिलाड़ी की पहली झलक आपके सामने आ चुकी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मोस्ट अवेटेज रियाटिली शो खतरों के खिलाड़ी की पहली झलक आपके सामने आ चुकी हैं। धमाकेदार एक्शन, स्टंट और टास्क से भरपूर सीजन 11 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे ये पता चलता है कि केप टाउन का खूबसूरत मैदान अब बहुत जल्द युद्ध के मैदान में बदलने वाला है। इस बार शो की थीम डर वर्सेज डेयर का बैटलग्राउंड हैं जहां 13 कंटेस्टेंट अपने अपने डर का सामना करते नजर आएंगे।

रोहित शेट्टी ने शेय किया प्रोमो
खतरों के खिलाड़ी 11 यानि KKK11 का प्रोमो रोहित शेट्टी ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं- 'ये कोई आम बैटल ग्राउंड नहीं है। यहां ना कोई बहाना, ना कोई रहम और ना कोई सरेंडर। यहां कदम-कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वॉरियर्स देगें उसे कड़ी टक्कर। ये है डर और डेयर का बैटल ग्राउंड... वेलकम टू केपटाउन'। इस प्रोमो में रोहत के साथ चील और चीता भी नजर आ रहा है।
यहां देखें KKK11 का ये प्रोमो-
'केप टाउन में शुरू हो चुका है घमासान
इस बार KKK11 में कंटेस्टेंट के तौर पर राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आने वाला हैं। बता दें कि ये स्टार्स पिछले महीने ही केप टाउन पहुंच चुकें हैं जहां इनके बीच खतरों का खेल शुरू हो चुका है।
जल्द आने वाला है शो
इसमें से कई कंटेस्टेंट बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुके हैं। वहीं इस बार फिर ये सारे प्रतियोगी एक दूसरे के डर का भी सामना करते नजर आएंगे। बहुत जल्द ये शो दर्शकों के सामने होगा। हालांकि ये प्रतियोगी केप टाउन से अपनी फोटोज शेयर कर रहे जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।


Next Story