मनोरंजन
विराट के मरने की खबर सुनकर फैंस की छूटी हंसी, सोशल मीडिया पर उड़ा रहे हैं खिल्ली
Rounak Dey
14 Sep 2022 3:01 AM GMT

x
सई के जिंदा होने की खबर परिवार के लोगों को परेशान करने वाली है। दीवाली के मौके पर च्वहाण हाउस में खूब ड्रामा होगा।
स्टार प्लस के जाने माने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' लीप के बाद भी फैंस के निशाने पर बना हुआ है। लीप के बाद विराट और सई का आमना सामना हो चुका है। जल्द ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में च्वहाण परिवार को भी सई की सच्चाई पता चल जाएगी। ये ट्विस्ट आने से पहले ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। हाल ही में खबर आई है कि विराट की मौत होने वाली है। एक मिशन के दौरान विराट को गोली लग जाएगी। गोली लगने की वजह से विराट की मौत हो जाएगी।
ये खबर सामने आते ही फैंस के बीच हंगामा मच गया है। लोगों ने तो ट्विस्ट आने से पहले ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' और विराट की मजाक बनानी शुरू कर दी है। टीवी के गलियारे में लोग कह रहे हैं कि चाहे मेकर्स कुछ भी कर लें लेकिन विराट को कुछ भी नहीं होगा। मेकर्स बस फैंस को बेवकूफ बना रहे हैं।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड के बारे में बात करते हुए एक फैन ने लिखा, हमारी इतनी अच्छी किस्मत कहां...। ये पनौती खुद तो मरेगा नहीं बल्कि ये तो दूसरों को मरवाएगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मतलब मेकर्स विराट को सिम्पैथी दिलवाना चाहते हैं। चाहे उसके लिए विराट को मारना ही क्यों न पड़ जाए।'
इतना ही नहीं लोग तो मेकर्स को गुम है किसी के प्यार में को बंद करने तक की सलाह दे रहे हैं। हालांकि फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आगे क्या होगा। इस एंटरटेनमेंट टीवी सीरियल में जल्द ही विराट सवि के पिता का नाम जान जाएगा। जिसके बाद विराट सई और सवि को लेकर अपने घर पहुंच जाएगा। सई के जिंदा होने की खबर परिवार के लोगों को परेशान करने वाली है। दीवाली के मौके पर च्वहाण हाउस में खूब ड्रामा होगा।
Next Story