मनोरंजन
नागिन 6 में लीप आते ही कमजोर हुईं प्रथा की नजरें, बदला लेगी उसकी बेटी
Rounak Dey
27 Aug 2022 7:00 AM GMT

x
इस दौरान प्रथा की बेटी भी उसकी जिंदगी में दस्तक देगी।
एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 6 टीआरपी लिस्ट में लगातार गोते लगा रहा है। शो की डूबती नइया को पार लगाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं। जल्द ही नागिन 6 में लंबा लीप आने वाला है। लीप के बाद प्रथा बूढ़ी हो जाएगी। इस बात का सबूत तेजस्वी प्रकाश की लेटेस्ट तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश चश्मा लगाकर पोज दे रही हैं। फैस कह रहे हैं कि लीप के बाद तेजस्वी प्रकाश की आंखे कमजोर हो गई हैं।
अपनी ऑनस्क्रीन बेटी के साथ पोज देती दिखीं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
इस तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश अपनी ऑनस्क्रीन बेटी के साथ पोज दे रही हैं। पिंक कलर की साड़ी में तेजस्वी प्रकाश काफी क्यूट लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है। लोग नागिन 6 के आने वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
प्रथा का बदला लेगी उसकी बेटी
माना जा रहा है कि लीप के बाद प्रथा का बदला उसकी बेटी लेगी। अपनी बेटी का किरदार भी तेजस्वी प्रकाश खुद ही निभाने वाली हैं।
इस शनिवार को नागिन 6 का महाएपिसोड आने वाला है। इस महाएपिसोड में प्रथा की जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है। इस दौरान प्रथा की बेटी भी उसकी जिंदगी में दस्तक देगी।
Next Story