मनोरंजन
रणधीर कपूर के 75वें जन्मदिन पर इकठ्ठा हुआ पूरा कपूर खानदान, करीना से लेकर नीतू कपूर तक सभी के दिखे हंसते खेलते चेहरे
Rounak Dey
16 Feb 2022 9:33 AM IST

x
जिनमें तैमूर अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, अरमान जैन और अन्य शामिल हैं।
इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें चारों तरफ से फैंस और करीबियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं इस अवसर पर उनका पूरा परिवार एकजुट हुआ और खास सेलिब्रेशन भी हुआ। रणधीर कपूर संग उनकी फैमिली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणधीर कपूर के बर्थडे पर चारों पीढ़ियों के उनके परिवार के सदस्यों सभी एक छत के नीचे नजर आ रहे हैं। इस दरौान छोटे से लेकर बड़ों तक सभी के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं और कैमरे के लिए हैप्पी पोज दे रहे हैं।
इस तस्वीर को कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे!!!'
फैमिली फोटो में कपूर परिवार के लगभग सभी लोग शामिल हैं जिनमें तैमूर अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, अरमान जैन और अन्य शामिल हैं।
Next Story





