मनोरंजन

फिल्म 'रामायण' में असली सोने से बना होगा 'रावण' का पूरा कॉस्ट्यूम

jantaserishta.com
19 May 2024 10:13 AM IST
फिल्म रामायण में असली सोने से बना होगा रावण का पूरा कॉस्ट्यूम
x
नई दिल्ली: नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले यश के कपड़े "असली सोने" के बने होंगे। एक करीबी सूत्र ने न्यूज़ एजेंसी को कॉस्ट्यूम के बारे में बताया, "यश के लिए जो कपड़े बन रहे हैं वे असली सोने के होंगे।"
पौराणिक गाथाओं के अनुसार, राक्षसों के राजा रावण के साम्राज्य को "सोने की लंका" के नाम से जाना जाता था। सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, "रावण लंका का राजा था जो उस समय सोने का हुआ करता था। इसलिए, असली सोने का इस्तेमाल किया गया है। वह जो भी कपड़े इस्तेमाल कर रहा है, सभी असली सोने के बनाये जा रहे हैं।" सितारों से भरी इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और मां सीता की भूमिका में पल्लवी हैं। इसमें लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभा रही हैं जबकि अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे।
इसके कॉस्ट्यूम की जिम्मेदारी डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत पर है जो फिल्म 'पद्मावत', 'हाउसफुल 4' और सीरीज 'हीरमंडी: द डायमंड बाजार' में अपने जौहर दिखा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story