मनोरंजन

दूसरे दिन 36% गिर गई 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई, वर्किंग डे पर नहीं चला रणबीर-श्रद्धा का जादू!

Neha Dani
10 March 2023 7:21 AM GMT
दूसरे दिन 36% गिर गई तू झूठी मैं मक्कार की कमाई, वर्किंग डे पर नहीं चला रणबीर-श्रद्धा का जादू!
x
बोनी कपूर, हसलीन कौर, राजेस जैस, आयशा राजा मिश्रा भी लीड रोल में नजर आए।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' 8 मार्च यानी होली को रिलीज हुई। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज दो दिनों के अंदर ही काफी हलचल मचा दी है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' बीते बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिलहाल दर्शकों से फिल्म को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है। ये रोमांटिक कॉमेडी हर किसी को पसंद आ रही है। बीते बुधवार को इस फिल्म की ओपनिंग जहां 15.73 करोड़ के आसपास हुई, तो वहीं दूसरे दिन वर्किंग डे होने के बावजूद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी।
बीते गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 10 करोड़ के आसपास हुआ। बॉक्स ऑफिस पर दो इस फिल्म ने अब तक 25.73 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिस रफ्तार से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये वीकेंड खत्म होने के बाद 70 से 80 करोड़ की कमाई कर सकती है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा लीड रोल में अनुभव सिंह बस्सी भी नज़र आए। इसके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, हसलीन कौर, राजेस जैस, आयशा राजा मिश्रा भी लीड रोल में नजर आए।

Next Story