भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, थाने में लिखित शिकायत दर्ज, जाने- क्या है पूरा मामला

पटना. भोजपुरी गायक पंकज सिंह की पिटाई मामले को लेकर चर्चा में आए जाने-माने फिल्म एक्टर खेसारी लाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. खेसारी के खिलाफ पटना में धमकी देने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. सोशल मीडिया पर चैनल चलाने वाले संपादक की शिकायत पर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने सनहा दर्ज किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि चैनल ने खेसारी लाल के गाने 'चाची की बाची' का पुरजोर विरोध किया था, जिसको लेकर भोजपुरी एक्टर ने चैनल को बर्बाद करने और उसके संपादक व उसके परिवार को 'निपटाने' यानी जान से मारने की धमकी दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





