मनोरंजन

इन सेलेब्स की मौत बनी गुत्थी, आज तक सुलझा नहीं पाया कोई

Rounak Dey
28 Dec 2022 4:42 AM GMT
इन सेलेब्स की मौत बनी गुत्थी, आज तक सुलझा नहीं पाया कोई
x
एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। फैंस का मानना है कि जिया का मर्डर हुआ था।
टीवी सीरियल 'अलीबाबा दास्तान ए काबुली' में नजर आ रही एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। तुनिषा के निधन ने टीवी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक तुनिषा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, तुनिषा का परिवार अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है। मनोरंजन जगत में तुनिषा से पहले भी कई कलाकारों ने फैंस के बीच अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद मौत को गले लगाया है। लेकिन कुछ सेलेब्स की मौत आज भी एक गुत्थी बनी हुई है, जिसे कोई नहीं सुलझा पाया। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत टीवी के बाद बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आए थे। 14 जून साल 2020 को एक्टर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। दावा किया गया कि एक्टर ने आत्महत्या की है लेकिन कई बार इस केस में मर्डर की बात भी उठी है।

जिया खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने फिल्म गजनी से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन एक दिन जिया का शव उनके मुंबई स्थित घर में मिला। एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। फैंस का मानना है कि जिया का मर्डर हुआ था।

दिव्या भारती
दिव्या भारती बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने छोटी उम्र में ही सिनेमा में नाम कमा लिया था। दिव्या की मौत आज भी अनसुलझी गुत्थी बनी हुई है। दिव्या की मौत घर की बालकनी से गिरने की वजह से हुई थी। लेकिन ये आत्महत्या थी या हत्या... यह आज तक पता नहीं चला।

प्रत्युषा बनर्जी
बलिका वधु फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत ने भी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। प्रत्युषा ने आत्महत्या करके अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया था। हालांकि, आज तक प्रत्युक्षा के आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड की वजह से यह कदम उठाया।

चित्रा
साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा का शव एक होटल रूम मे मिला था। इस घटना से चंद घंटे पहले ही चित्रा ने अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग की थी। दावा किया गया कि चित्रा ने सुसाइड किया है। लेकिन इसका कारण आज तक सामने नहीं आया।
Next Story