मनोरंजन

'खतरों के खिलाड़ी 11' के कंटेस्टेंट मस्ती करते आए नजर, लगावेलू जब लिपिस्टिक गाने पर किया जबरदस्त डांस

Rounak Dey
27 July 2021 11:33 AM IST
खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट मस्ती करते आए नजर, लगावेलू जब लिपिस्टिक गाने पर किया जबरदस्त डांस
x
दोनों ने जबरदस्त तरीके से यह स्टंट पूरा किया। अर्जुन 20 सेकेंड से यह स्टंट जीतने में कामयाब रहे थे।

'खतरों के खिलाड़ी 11' को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। कई कंटेस्टेंट ने अभी तक बेहतरीन खेल दिखाया है। शो में हिस्सा लेने के बाद ये सितारे अब अच्छे दोस्त बन गए हैं और पार्टी करते हुए देखे जा रहे हैं।

भोजपुरी गाने पर डांस
अब विशाल आदित्य सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'खतरों के खिलाड़ी 11' के कंटेस्टेंट मस्ती करते नजर आ रहे हैं हैं। सभी भोजपुरी गाने 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक' और 'राजा-राजा' पर डांस कर रहे हैं।
मजेदार है वीडियो


विशाल मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। वीडियो में उनके साथ अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, सना मकबूल और राहुल वैद्य हैं। गाने पर अभिनव शुक्ला और वरुण सूद के डांस स्टेप्स काफी फनी है जिसे देखते हुए आप भी हंस पड़ेंगे।
पार्टी करते दिखे
वीडियो शेयर करते हुए विशाल ने कैप्शन में लिखा- 'यह रात काफी एपिक थी। ग्लासेस- अर्जुन बिजलानी, कोरियोग्राफी- अभिनव शुकला, कैमरा- विशाल आदित्य सिंह, एक्ट- वरुण सूद, सना मकबूल और राहुल वैद्य।'
जबरदस्त है बॉन्डिंग
'खतरों के खिलाड़ी 11' में विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। इसके अलावा उनकी श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी से भी खूब बनती है।
बीते रविवार को प्रसारित एपिसोड में 'के' मेडल के लिए विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी के बीच पानी के बीच स्टंट हुआ। दोनों ने जबरदस्त तरीके से यह स्टंट पूरा किया। अर्जुन 20 सेकेंड से यह स्टंट जीतने में कामयाब रहे थे।


Next Story