मनोरंजन

जंगल में रहने वाले सदस्यों का हाल हुआ बेहाल, बिग बॉस ने छीना इन कंटेस्टेंट्स का सामान

Shiddhant Shriwas
5 Oct 2021 7:44 AM IST
जंगल में रहने वाले सदस्यों का हाल हुआ बेहाल, बिग बॉस ने छीना इन कंटेस्टेंट्स का सामान
x
बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत में ही कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। सलमान खान ने ये सीजन शुरू होने से पहले ही घर के सभी कंटेस्टेंट्स को आगाह कर दिया था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत में ही कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। सलमान खान ने ये सीजन शुरू होने से पहले ही घर के सभी कंटेस्टेंट्स को आगाह कर दिया था कि इस घर में सरवाइव करना उनके लिए बहुत ही मुश्किल होने वाला है। जहां बिग बॉस के जंगल में एंट्री लेने से पहले ही घरवालों को कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ा तो वही अब बिग बॉस के वासियों को सिर्फ जंगल में रहना ही नहीं पड़ रहा है बल्कि कई चीजों की कुर्बानी भी देनी पड़ी।

घर में रहने के लिए करना होगा ये काम

पहले से ही जंगल में रह रहे घरवासियों को बिग बॉस के आलीशान घर में रहने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं कि बिग बॉस के घर में हर वक्त के नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। ऐसे में दूसरे ही दिन घरवालों को अब घर में रहने के लिए अपनी एक-एक चीज के लिए कई मुश्किलें पार करनी पड़ेगी जिसके बाद ही उन्हें बिग बॉस के जंगल से घर में एंट्री मिलेगी।

बिग बॉस ने छीना सामान

दूसरे ही दिन बिग बॉस ने जंगल में रह रहे सभी कंटेस्टेंट से उनका सामान छीन लिया है। दरअसल बिग बॉस ने सभी जंगल वासियों को ये आदेश दिया कि वह अपनी जरूरतों और एक जोड़ी कपड़े को छोड़कर सारा सामान बिग बॉस के घर में बने जंगल की गुफा में डाल दे और इस कार्य को पूरा करवाने की जिम्मेदारी बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे सदस्यों को दी गई।

शमिता-प्रतीक को दी गई जिम्मेदारी

जहां एक तरफ सभी घरवाले छोटी-छोटी चीजों के लिए सरवाइव करते हुए नजर आए तो वही बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट्स रह चुके प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को बिग बॉस के न सिर्फ शानदार घर में रहने का मौका ही मिला बल्कि उनके पास कई अधिकार भी मिले। सभी कंटेस्टेंट्स की जरूरत की चीजों को छोड़कर उनका सामान गुफा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन्हीं तीनों को सौंपी गई।

जंगलवासियों के लिए बने संकट

बता दें कि बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट जंगल में रह रहे सदस्यों के लिए संकट बनकर आए हैं। बिग बॉस ने इन तीनों के घर में आते ही ये बात साफ तौर पर कह दी थी कि घर का पहला कैप्टन इन्हीं तीनों में से कोई बनेगा और साथ ही इन तीनों के पास कई विशेषाधिकार हैं और ये घर वालों पर ग्रहण हैं।

घर में हुए झगड़े शुरू

बिग बॉस 15 के घर में पहले ही दिन से खूब खींचतान देखने को मिली, एक तरफ जहां घरवाले एक-दूसरे को ढंग से जान भी नहीं पाए, लेकिन उनके बीच खूब झगड़े देखने को मिले। जय भानुशाली और प्रतीक का झगड़ा जहां साफ-सफाई को लेकर हुआ तो वहीं दूसरी तरफ अफसाना और विधि का भी बड़ा झगड़ा देखने को मिला।

Next Story