
x
उसी दिन मणिरत्नम की पैन इंडिया फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन‘ भी सिनेमाघरों में दस्त देगी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रफ्तार रुकती हुई दिख रही है। फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे रविवार तक धुआंधार तरीके से आगे बढ़ती रही लेकिन जैसे ही वीकडेज आया कमाई में भारी गिरावट देखी गई। दुनियाभर में 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी 'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। मंगलवार को फिल्म ने अभी तक का सबसे कम बिजनेस किया है। अभी के आंकड़े देखकर ऐसा लग रहा है आने वाले 3 दिनों तक तो यह ऐसी ही रहेगी। फिर वीकेंड में थोड़ा उछाल आ सकता है।
कुल कितना हुआ कलेक्शन
'ब्रह्मास्त्र' ने दूसरे रविवार को 16.05 करोड़ और सोमवार को 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वेब पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, मंगलवार को 4.20 करोड़ कमाई का अनुमान है। यह अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है। इस तरह 12 दिन में फिल्म ने कुल 224.10 करोड़ जुटा लिए हैं।
दर्शकों से मिला खूब प्यार
कलेक्शन में भले ही भारी गिरावट आई है लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉलीवुड के सूखे को खत्म कर दिया है। लंबे समय से इंडस्ट्री इतने बड़े हिट की राह देख रही थी। 'ब्रह्मास्त्र' को समीक्षकों से मिले जुले रिएक्शन मिले हैं। इसके डायलॉग से लेकर वीएफएक्स तक का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है लेकिन दर्शकों से प्यार मिला है।
30 सितंबर से पहले तक का मौका
'ब्रह्मास्त्र' के पास 30 सितंबर से पहले तक का मौका है कि वह जितना अधिक दर्शकों को खींच सकें क्योंकि 30 सितंबर को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज होगी। बड़े बजट की इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। उसी दिन मणिरत्नम की पैन इंडिया फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' भी सिनेमाघरों में दस्त देगी।
Next Story