मनोरंजन

इन टीवी सितारों का कमबैक रहा फ्लॉप, लिस्ट में जुड़ेगा शिल्पा शिंदे का नाम?

Rounak Dey
13 Dec 2022 5:38 AM GMT
इन टीवी सितारों का कमबैक रहा फ्लॉप, लिस्ट में जुड़ेगा शिल्पा शिंदे का नाम?
x
फैंस को यह शो खास पसंद नहीं आया था।
TV Stars Flop Comeback: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो सालों बाद इस साल वापस छोटे पर्दे पर लौटे और उन्होंने अपने सीरियल को हिट कराने में जी-जान झोंक दी। लेकिन जहां कुछ सितारों का छोटे पर्दे पर वापसी करा सफल रहा तो कुछ सेलेब्स का कमबैक फ्लॉप साबित हुआ। इस लिस्ट में 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर सीजेन खान (Cezanne Khan) से लेकर शेफाली शर्मा (Shefali Sharma) और करण वाही (Karan Wahi) तक शामिल हैं। इन सितारों ने काफी लंबे वक्त बात छोटे पर्दे पर वापसी की थी, लेकिन इनका सीरियल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन सितारों पर, जिनका कमबैक फ्लॉप रहा।
करण वाही (Karan Wahi)
करण वाही ने सीरियल 'चन्ना मेरेया' के जरिए टीवी पर जोरदार वापसी की थी। लेकिन उनका यह शो चार महीने में ही बंद होने की कगार पर पहुंच गया। फैंस को यह शो खास पसंद नहीं आया था।
हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani)
टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने भी लंबे वक्त बाद 'स्वर्ण घर' के जरिए पर्दे पर वापसी की थी। लेकिन कुछ ही दिनों में उनका किरदार शो में खत्म हो गया था और उन्हें 'स्वर्ण घर' छोड़ना पड़ा था।
राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur)
राजश्री ठाकुर सीरियल 'अपनापन' में सीजेन खान के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना यह शो दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाया था।
शेफाली शर्मा (Shefali Sharma)
शेफाली शर्मा ने करीब छह सालों बाद 'संजोग' के जरिए पर्दे पर वापसी की थी। लेकिन उनका यह शो जल्द ही बंद हो गया, क्योंकि यह दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाया था।

Next Story