मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की ससुराल में बरसे होली के रंग, देखें देसी गर्ल ने क्या किया ससुरालवालों का हाल...

Triveni
29 March 2021 2:51 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा की ससुराल में बरसे होली के रंग, देखें देसी गर्ल ने क्या किया ससुरालवालों का हाल...
x
बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा विदेशी बहू बन चुकी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेशी बहू बन चुकी हैं। भले ही वह इन दिनों पति निक जोनस के साथ लंदन में रही हैं, लेकिन भारत का कोई भी त्योहार मनाना नहीं भूलती हैं। भारत के हर फेस्टिवल को प्रियंका पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। जिसमें निक जोनस समेत उनकी फैमिली के सभी सदस्य भी शामिल होते हैं। इस बार होली(Holi) के फेस्टिवल को भी प्रियंका ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाया है।


विदेश बाबू निक जोनस को प्रियंका अपने प्यार के रंग में तो पहले ही रंग चुकी हैं। इस बार उन्होने निक को होली के रंगो में भी सराबोर कर दिया है। लंदन में होली सेलीब्रेशन की ये तस्वीरें खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीरों में प्रियंका और निक के साथ निक के पेरेंट्स भी नज़र आ रहे हैं। ये सभी होली के रंगों में रंगे हुए हैप्पी पोज़ दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने होली की शुभकामनाएं भी अपने फैंस को दी हैं।


उन्होने कैप्शन में लिखा है "होली रंगों को त्योहार मेरे पसंदीदा फेस्टीवल्स में से एक है। आशा हम सब इसे अपने प्रियजनों के साथ मनाएंगे। लेकिन अपने घरों में। आफ सभी को हैप्पी होली।"

प्रियंका ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे जैकेट और स्वैटपैंट्स पहनी हुई हैं। साथ ही उन्होने अपने हाथ में एक वॉटरगन भी पकड़ी हुई हैं। ऑरेंज गुलाल में रंगी प्रियंका बेहद प्यारी लग रही हैं। रंगों में रंगे निक जोनस भी काफी क्यूट लग रहे हैं।

बता दें, कि प्रियंका विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति से काफी जुड़ी हुई हैं। गणपति उत्सव से लेकर करवाचौथ और दीवाली तक का त्यौहार प्रियंका ने ससुराल में पूरी धूमधाम के साथ सेलीब्रेट किया है। और अब प्रियंका की ससुराल में होली के रंग भी खूब बरसे हैं।

Next Story