मनोरंजन

बॉलीवुड में चलता हैं इन स्टार्स का सिक्का, जानिए कौन सा खान सुपरस्टार निकला आगे?

Neha Dani
21 Oct 2022 4:48 AM GMT
बॉलीवुड में चलता हैं इन स्टार्स का सिक्का, जानिए कौन सा खान सुपरस्टार निकला आगे?
x
शाहरुख खान की 100 करोड़ के क्लब में 7 फिल्में शामिल हैं।
बॉलीवुड स्टार्स का नाम काफी चर्चा में बना रहता है। बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स है जिनकी फिल्में आती जरूर है, लेकिन कमाल नहीं कर पाती। बॉक्स पर कमाई करना मुश्किल हो जाता है। तो वही कुछ स्टार्स ऐसे भी है, जिनका बॉक्स ऑफिस पर जलवा है। आज बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले जिन्होंने सबसे ज्यादा 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्में दी है। इस लिस्ट सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक शामिल है। किसी कि 7 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल है, तो किसी की 15 फिल्में। तो चलिए देखते ये लिस्ट जिसमें कई हैरान कर देने वाले नाम शामिल है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
अपने लुक के चलते चर्चा में रहने वाले स्टार रणवीर सिंह का भी बॉलीवुड में जलवा है। उनकी एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म को मिलाकर रणबीर की 5 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। उनकी 15 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल है।

वरुण धवन (Varun Dhawan)
वरुण धवन ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया वो कमाल का किया। उनकी 100 करोड़ के क्लब में 4 फिल्में शामिल है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए। उनकी ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की 100 करोड़ के क्लब में 7 फिल्में शामिल हैं।

Next Story