मनोरंजन
वायरल हो रहा इस एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर, कनफ्यूज हुए फैन
Shubhra Nandy
14 May 2021 10:27 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बर्थडे विशेज दीं और अन्य तमाम शुभचिंतकों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दीं. सनी के पति डैनियल वीबर (Daniel Weiber) ने एक्ट्रेस को एक खास अंदाज में विश किया. उन्होंने सनी लियोनी (Sunny Leone) के बचपन की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की.
तस्वीर देख कनफ्यूज हुए फैन
इस तस्वीर में नन्हीं सनी लियोनी (Sunny Leone) को देखकर अधिकतर फैंस कनफ्यूज होते नजर आए. उन्हें समझ नहीं आया कि ये आखिर कौन है. हालांकि क्योंकि डैनियल ने सनी की अभी की फोटो भी शेयर की थी इसलिए कुछ ही सेकेंड में सारा माजरा क्लीयर भी हो गया. डैनियल ने अपनी पत्नी को 40वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में उन्हें हैप्पी बर्थडे लिखा.
डैनियल ने लिखा खूबसूरत कैप्शन
डैनियल ने लिखा, 'वो होने के लिए शुक्रिया जो तुम हो. हैप्पी बर्थडे बेबी. तुम जिंदगी में सब कुछ डिजर्व करती हो. तुम एक प्रेरणा हो. लव यू. सनी लियोनी.' बता दें कि सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों वर्क फ्रंट पर खास एक्टिव नहीं हैं. कोविड के चलते यूं भी अधिकतर प्रोजेक्ट या तो पोस्टपोन हुए हैं और या फिर उन्हें रद्द कर दिया गया है. ऐसे में सनी लाइमलाइट में नहीं दिख रहीं.
जमकर हुआ था सनी का विरोध
सनी लियोनी (Sunny Leone) को हिंदी सिनेमा में एंट्री करना बहुत मुश्किल पड़ा था. क्योंकि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो तमाम दिग्गज अभिनेत्रियों ने इसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि एक पोर्न स्टार को सिनेमा जगत का हिस्सा कैसे बनाया जा सकता है. हालांकि बावजूद इस सारे विरोधों के सनी लियोनी (Sunny Leone) फिल्म जगत में अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहीं.
Next Story





