मनोरंजन

सड़क से कर दी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के गालों की तुलना, मंत्री का वीडियो हुआ वायरल

Nil dhankar
24 Nov 2021 5:36 PM IST
सड़क से कर दी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के गालों की तुलना, मंत्री का वीडियो हुआ वायरल
x

राजनेताओं की ओर से सड़कों की तुलना अभिनेत्रियों के गालों से करना कोई नई बात नहीं है। इस बीच राजस्थान सरकार के नए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का एक विवादित बयान सामने आया है। गहलोत सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि सड़के कैटरीना कैप के गालों जैसी होनी चाहिए। राजेंद्र सिंह गुढ़ा के इस विवादित बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

दरअसल, मंत्री बनने के बाद कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में एक सभा को संबोधित करते रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों ने उनको अपनी शिकायतें देते सड़कों की मरम्मत करने की मांग की। जिसके बाद मंत्री बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से देखते हुए कहते हैं मजाक में कहते हैं, 'मेरे विधानसभा क्षेत्र में कैटरीना कैफ के गालों की तरह सड़के बननी चाहिए।' मंत्री का यह कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि साल 2005 में राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया था जब उन्होंने बिहार की सड़कों को हेमा मालिने के गालों की तरह बनाने का वादा किया था। उस समय लालू यादव अपने इस बयान को लेकर खूब सुर्खियों में थे। इसके बाद साल 2019 में मध्य प्रदेश के कानून मंत्री रहते पीसी शर्मा ने कहा था कि राज्य की गड्ढों से भरी सड़कों को जल्द ही 'ड्रीम गर्ल' स्टार के गालों की तरह सुंदर बनाया जाएगा।


Next Story