
x
ग्वालियर। ग्वालियर में भाई और बहन के रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है| एक विवाहित महिला से पास रहने वाले दो मुंहबोले भाइयों ने कार में बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। घटना पांच दिन पहले मुरार के बड़ागांव इलाके की है। महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। मुंह बोले भाई बाजार खरीदारी करने की कहकर महिला को साथ ले गया और रास्ते में बंधक बनाकर इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पांच दिन तक बदनामी के डर से महिला चुप रही, लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने हिम्मत जुटाई और सोमवार को मुरार थाना पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के उपनगर मुरार के तिकोनिया स्थित भोला चौक निवासी 35 वर्षीय रीना (बदला हुआ नाम) विवाहित महिला है। वह अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती है। उसका पति अहमदाबाद गुजरात में नौकरी करता है। महिला पास ही रहने वाले अशोक कुमार और गोलू को भाई मानती है। पांच दिन पहले की बात है, महिला से उसके मुंह बोले भाई अशोक कुमार और गोलू ने कहा कि उनको अपने परिवार के कुछ लोगों के लिए शॉपिंग करनी है। इसमें वह उसकी मदद कर दे तो अच्छा रहेगा। महिला भी विश्वास में मुंहबोले भाइयों के साथ चल दी। बाजार में उन्होंने कुछ खरीदारी की।
खरीदारी करने के बाद जब घर वापस चलने की बात हुई तो अशोक और गोलू ने अपने एक परिचित से मिलते हुए चलने को बोला और मुंहबोली बहन को लेकर बड़ागांव हाइवे पहुंचे। बड़ागांव हाइवे पुल से थोड़ा आगे जाने के बाद एक सूनसान इलाके में कार रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मुंहबोले भाइयों की इस हरकत से बचने के लिए महिला ने बहुत कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के पांच दिन बाद तक महिला बदनामी के डर से सहमी रही और चुप रही, लेकिन इस बीच आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। जिस पर उसने हिम्मत कर पति को फोन पर आपबीती सुनाई और उसके बाद मुरार थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामला दर्ज किया है। इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story