मनोरंजन

मां की तस्वीर के साथ की दुल्हन के एंट्री, देखकर नम हुई बारातियों की आंखें

Neha Dani
17 Dec 2021 7:43 AM GMT
मां की तस्वीर के साथ की दुल्हन के एंट्री, देखकर नम हुई बारातियों की आंखें
x
उनकी दुआएं हमेशा उनकी बेटी के साथ हैं।

शादी का पल हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। हर बच्चा चाहता है कि इस दिन उसके माता-पिता भी उसके साथ मौजूद रहें। लेकिन हर किसी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती। पाकिस्तान की एक दुल्हन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने के लिए पाकिस्तान में एक दुल्हन उनकी एक तस्वीर को थामे हुए विवाहस्थल पर पहुंची। यह दृश्य देखकर शादी में मौजूद सभी मेहमानों की आंखें नम हो गई।

इस शादी का वीडियो देखकर सोशल मीडिया भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया। पाकिस्तान के इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया। इसमें एक लड़की को दुल्हन की तरह सजी हुई देखा जा सकता है। लाल रंग का लहंगा और गहनों के बीच उसके हाथों में एक तस्वीर भी देखी जा सकती है। यह फोटो फ्रेम दरअसल दुल्हन की मां का है। लड़की अपने पिता का हाथ पकड़कर आगे बढ़ती है जो चेहरे से भावुक नजर आ रहे हैं।
दुल्हन की एंट्री देख निशब्द हुए लोग


विवाहस्थल पर दुल्हन की इस अनोखी एंट्री ने सभी को निशब्द कर दिया। वीडियो के बैकग्राउंड में शादी का संगीत सुना जा सकता है। लड़की का होने वाला पति उसे स्टेज पर आने के लिए हाथ देता है। इस शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया जिसे देखकर कई यूजर इमोश्नल हो गए। शेयर किए जाने के सिर्फ एक दिन बाद ही वीडियो को 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।
'अपनी मां को खोने वाली उन बेटियों को समर्पित'
वीडियो को शेयर करते हुए एक्स प्रोडक्शन ने लिखा, 'उन बेटियों को समर्पित जिन्होंने अपनी मां को खो दिया है।' वीडियो का कमेंट सेक्शन देखते ही देखते भरने लगा और सैकड़ों लोगों ने इस पर अपने विचार साझा किए। कई लोगों ने दुल्हन को शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कुछ लोगों ने कहा कि यह देखना बेहद दुखद है लेकिन यह उन्हें सम्मान देने का एक बेहतरीन तरीका था और उनकी दुआएं हमेशा उनकी बेटी के साथ हैं।


Next Story