मनोरंजन

''पुष्पा'' के गाने ''उ अंटावा'' पर दूल्हा-दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो ने बटोरीं सुर्खियां

Neha Dani
8 Feb 2022 3:29 AM GMT
पुष्पा के गाने उ अंटावा पर दूल्हा-दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो ने बटोरीं सुर्खियां
x
इस वीडियो को 1 लाख 78 हजार से अधिक लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गानों का खुमार लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इन गानों पर ढेर सारे रील्स बन रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन 'पुष्पा' के हिट सॉन्ग 'उ अंटावा' पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं।



वीडियो में दुल्हन पिंक और येलो साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ। बालों में गजरा लगाया है। वहीं दूल्हा व्हाइट कुर्ते और धोती में दिखाई दे रहा है। इसके साथ दूल्हे ने पिंक पगड़ी पहनी हुई है। दोनों 'उ अंटावा' पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने सामंथा और अल्लु अर्जुन के हुक स्टेप्स को फूल टी मैच करने की पूरी कोशिश की है। रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन की पहचान प्राची मोरे और रौनक शिंदे के रूप में हुई है, जिनका हाई जोश पब्लिक का दिल जीत रहा है।
बता दें कपल का ये बेहतरीन डांस वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल chemistrystudios ने शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- एंडिंग इससे बेहतर नहीं हो सकती 'चाला चाला।' इस वीडियो को 1 लाख 78 हजार से अधिक लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं।


Next Story