मनोरंजन

'द बंगाल फाइल्स' की धीमी शुरुआत, पहले दिन फीकी पड़ी कमाई

jantaserishta.com
6 Sept 2025 12:59 PM IST
द बंगाल फाइल्स की धीमी शुरुआत, पहले दिन फीकी पड़ी कमाई
x
मुंबई: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' आखिरकार 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। महीनों से फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ रहे थे, लेकिन इस दौरान फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता साफ देखने को मिल रही थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले ही दिन 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी और धीरे-धीरे जबरदस्त कमाई करते हुए 250 करोड़ के क्लब में पहुंची थी।
'द कश्मीर फाइल्स' की तुलना में 'द बंगाल फाइल्स' की शुरुआत काफी धीमी रही है। फिल्म की कहानी 1946 में हुए 'डायरेक्ट एक्शन डे' यानी कलकत्ता दंगे पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर 'द बंगाल फाइल्स' और टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' आमने-सामने हैं। इस फिल्म के जरिए टाइगर लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे थे।
सैकनिल्क के मुताबिक, 'बागी 4' ने पहले ही दिन तगड़ी शुरुआत करते हुए लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे तुलना करें तो 'द बंगाल फाइल्स' का आंकड़ा बहुत ही कम रहा है। हालांकि, फिल्ममेकर्स को वीकेंड से ज्यादा उम्मीदें हैं।
बता दें कि 'द बंगाल फाइल्स' में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी दो हिस्सों में चलती है। एक तरफ वर्तमान में, जहां एक सीबीआई ऑफिसर शिव पंडित, जिसका किरदार दर्शन कुमार ने निभाया है, जिसे पश्चिम बंगाल में एक लड़की के गायब होने पर जांच करने के लिए भेजा जाता है। दूसरी तरफ कहानी चलती है आजादी और भारत के विभाजन से पहले की। यह भारती, जिसकी भूमिका में सिमरत कौर है, के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story