मनोरंजन

नौकर की बिगड़ी नीयत, जिस घर की करनी थी हिफाजत वहीं हाथ किया साफ, तिहाड़ जेल में बंद है मकान मालिक

jantaserishta.com
10 July 2021 9:12 AM IST
नौकर की बिगड़ी नीयत, जिस घर की करनी थी हिफाजत वहीं हाथ किया साफ, तिहाड़ जेल में बंद है मकान मालिक
x
एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक मालिक ने अपने जिस नौकर को घर की हिफाजत का जिम्मा दिया था और उसने ही घर लूट लिया.

नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक मालिक ने अपने जिस नौकर को घर की हिफाजत का जिम्मा दिया था और उसने ही घर लूट लिया. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मकान मालिक ने नोएडा में अपने नौकर को अपना घर देखभाल के लिए दिया था और उस नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक के घर से सोने चांदी के जेवर और कार समेत करीब ₹5 करोड़ का सामान चोरी कर लिया. शहर के सेक्टर 49 पुलिस थाने में आरोपी नौकर और उसके साथी को गिरफ्तार कर फिलहाल ₹30 लाख की बरामदगी कर ली गई है.

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया, ''2 मई को रामू थापे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मालिक पीयूष बन्दोपाध्याय जो कि धोखाधड़ी के केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, उन्होंने अपने घर की देखरेख के लिए अपने ड्राइवर गयादीन उर्फ गोपाल को दी थी.
जेल जाने के कुछ दिन बाद ही ड्राइवर गोपाल, अपने साथी हीरा के साथ मिलकर पीयूष के घर से उनकी सियाज कार, एक स्कूटी, घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी कागजात, 2 फ्रिज, 2 एलईडी टीवी, सोफा, कारपेट, वॉशिंग मशीन, कई एसी और अन्य सभी समान ट्रक में लाद कर फरार हो गया. चोरों ने घर में एक भी सामान नहीं छोड़ा. चोरी किये गए सामान की कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.'
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नौकर गोपाल निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया. गोपाल से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य आरोपी हीरा निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल जिस घर में घर में चोरी की वारदात हुई उस घर के मालिक पीयूष इन्नोवेटिव आईडियाज नाम से कंपनी चलाते थे और विदेशी कंपनियों को टेक्निकल सपोर्ट एडवाइस देते थे.
पीयूष को धोखाधड़ी के मामले में 28 अगस्त 2020 को दिल्ली पुलिस की EOW टीम ने गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था. जेल जाने के दौरान उसने अपने मकान की देखरेख के लिए घर की सभी चाबी, गाड़ी की चाबी अपने ड्राइवर गयादीन उर्फ गोपाल को देते हुए सभी सामान की देखभाल करने को कहा था. करोड़ों की इस चोरी के मामले में 10 महीने बाद पुलिस को सिर्फ ₹30 लाख की बरामदगी हुई है. बाकी के साढ़े चार करोड़ रुपए की बरामदगी होना अभी बाकी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story