मनोरंजन
The Avengers के सुपरहीरो Jeremy Renner और अनिल कपूर पहुंचे अलवर, दोनों की फोटो इंटरनेट पर वायरल
Rounak Dey
19 May 2022 12:10 PM IST

x
फैंस को अब उनके इस प्रोजेक्ट का इंतजार है, जिसमें वो हॉक आई एक्टर संग दिखेंगे।
भारतीय सिनेमा के झकास एक्टर अनिल कपूर करियर के इस दौर में भी लगातार सक्रिय हैं और नये-नये प्रोजेक्ट्स से हैरान कर रहे हैं। अब अनिल कपूर की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो एवेंजर्स एक्टर जेरेमी रेनर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है, मगर माना जा रहा है कि यह फोटो अनिल कपूर के डिज्नी-वर्स में एंट्री का सबूत है। डिज्नी इंटरनेशनल ने अनिल कपूर को एक अपकमिंग रोमांचक सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है।
तस्वीर में अनिल कपूर आसमानी नीले रंग का कुर्ता शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, जेरेमी पिंक कलर की शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहने हैं। दोनों कलाकार किसी हिस्टोरिकल लोकेशन पर गहन चर्चा में मशगूल नजर आ रहे हैं।
वहीं, एक और तस्वीर में दोनों कलाकार स्कूली बच्चों के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बच्चे भी दोनों कलाकारों को अपने बीच देखकर चीयर करते हुए दिख रहे हैं।
जेरेमी रेनर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ जेरेमी ने लिखा है- इससे बड़ा आशीर्वाद और क्या हो सकता है कि आप ग्रह पर मौजूद विभिन्न जगहों और लोहों से मिलें, उनसे सीखें और प्रेरित हों। यह फोटो राजस्थान के अलवर शहर की है।
जेरेमी, मारवल की सीरीज हॉक आई में नजर आये थे, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गयी थी। वहीं, अनिल कपूर की फिल्म जुग जुग जियो अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म थार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गयी थी, जिसे काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला। अनिल कपूर 2011 में आयी हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म मिशन इम्पोसिबिल- घोस्ट प्रोटोकॉल में एक छोटी-सी भूमिका में नजर आये थे। बहरहाल, फैंस को अब उनके इस प्रोजेक्ट का इंतजार है, जिसमें वो हॉक आई एक्टर संग दिखेंगे।
Next Story





