मनोरंजन

एक्ट्रेस बिपाशा बसु की चीखें सुन कांप गए थे दर्शक, ये है बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म

Subhi
2 Feb 2022 1:58 AM GMT
एक्ट्रेस बिपाशा बसु की चीखें सुन कांप गए थे दर्शक, ये है बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म
x
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की हॉरर ड्रामा फिल्म राज को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की यह फिल्म दर्शकों काफी पसंद भी आई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की हॉरर ड्रामा फिल्म राज को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की यह फिल्म दर्शकों काफी पसंद भी आई थी। फिल्म में अभिनेत्री ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो भूत से अपने पति को बचाने के लिए लड़ाई लड़ती हैं। फिल्म राज के 20 साल पूरे होने पर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इस मौके पर अपने दर्शकों को धन्यवाद भी दिया।

फिल्म में बिपाशा द्वारा निभाया गया संजना धनराज का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। साथ ही फिल्म में उनके साथ अभिनेता डीनो मोरिया ने उनके पति आदित्य धनराज की भूमिका निभाई थी। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए सभी का आभार जताया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन लिख कर सभी का आभार भी व्यक्त किया।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, राज इस फिल्म के लिए आभारी हूं और राज मेरी पहली कुछ फिल्मों में से एक है, जिसने मुझे लाखों लोगों के दिलों में सीधी जगह दिलाई। मुझे अपने दिलों में जगह देने के लिए धन्यवाद। फिल्म राज की पूरी कास्ट और क्रू को प्यार। इसके साथ ही उन्होंने #20इयर्सऑफराज भी पोस्ट किया।

वहीं अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फिल्म में बतौर हीरो नजर आए अभिनेता डीनो मोरिया ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 20 साल बिससससस, क्या जर्नी है। हमें बधाई। इसे शूट करने की यादें आज भी ताजा है। एक शानदार को- स्टार बनने के लिए धन्यवाद। इसके अलावा अभिनेता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस खास मौके पर सभी का शुक्रिया अदा किया।

Next Story