भारत

हालत खराब! एक्ट्रेस ने स्टाइल के चक्कर में बनाया पैरों का ऐसा हाल, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
12 Sept 2022 10:58 AM IST
हालत खराब! एक्ट्रेस ने स्टाइल के चक्कर में बनाया पैरों का ऐसा हाल, वीडियो वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: शोबिज की दुनिया में एक्ट्रेसेज को बहुत कुछ करना पड़ता है. कभी ऐसे कपड़े पहनने पड़ते हैं जिनमें वो सहज नहीं होती हैं. इस चक्कर में वे कई बार मालफंक्शन तक का शिकार हो जाती हैं. वहीं कई बार इतनी ऊंची हील्स पहननी पड़ती है जिनमें उनके पैरों का बुरा हाल हो जाता है. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस खुशाली कुमार के साथ भी हुआ है. स्टाइल के चक्कर में एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया.
अब भई शोबिज की दुनिया है. स्टाइल नहीं मारेंगे तो कैसे काम चलेगा. अक्सर एक्टर्स को अपना दर्द भूल कर भी काम करना पड़ता है. खुशाली कुमार के साथ भी ऐसा ही वाकया हुआ जिसके चलते उनके पैरों में निशान तक पड़ गए. वीडियो में खुशाली ने स्ट्रैपी हील्स पहनी थी जिनकी वजह से उनके पैरों में खून दबने के निशान बन गए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशाली की हाई हील्स बगल में रखी हैं. उनके पैरों पर हील्स के निशान बने हुए हैं. जिससे पता चलता है कि उनकी हील्स कितनी ज्यादा टाइट थी. वहीं, उनके चेहरे पर भी इसका दर्द साफ झलक रहा है. खुशाली सैंडल्स उतार कर अपने पैरों को मसाज दे रही हैं. खुशाली कोशिश में हैं कि उनका पैर ठीक हो जाए और वो इवेंट कन्टीन्यू कर सकें.
इस वीडियो पर कुछ ही समय में ढेर सारे व्यूज आ गए हैं. वहीं, लोगों ने खुशाली के दर्द पर तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'दीदी ने मेहंदी अच्छी लगाई है'. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'चाहे कुछ भी हो जाए, फैशन नहीं घटना चाहिए.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फैशन के पीछे का स्ट्रगल'. इस तरह के कई कमेंट्स के अलावा कमेंट सेक्शन में फनी इमोजी की बारिश कर डाली है.
खुशाली कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की जोर शोर से तैयारी में जुटी हैं. आर माधवन और अपारशक्ति खुराना के साथ धोखा राउंड द कॉर्नर फिल्म से खुशाली बॉलीवुड में डेब्यू के लिए भी तैयार हैं. ये फिल्म 23 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story