मनोरंजन

एक्ट्रेस ने किया सनसनीखेज खुलासा! किया गया रेप, जारी किया ये वीडियो

jantaserishta.com
3 Jan 2022 4:23 PM IST
एक्ट्रेस ने किया सनसनीखेज खुलासा! किया गया रेप, जारी किया ये वीडियो
x
इतना ही उसने उन्हें ड्रग्स (Drugged And Raped) भी दी थी.

नई दिल्ली: अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस यूके की डेम जोन कॉलिन्स (Dame Joan Collins) ने अपनी एक डॉक्यूमेंट्री में सनसनीखेज खुलासा किया. कॉलिन्स ने बताया है कि उनके पहले पति ने पहली ही डेट में उनके साथ रेप किया था. इतना ही उसने उन्हें ड्रग्स (Drugged And Raped) भी दी थी.

88 वर्षीय जोन कॉलिन्स ने पांच शादियां की हैं. जिनके बारे में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में बताया है. कॉलिन्स ने पहले पति मैक्सवेल रीड (Maxwell Reed) को लेकर बताया कि उसने पहली डेट में उसके साथ रेप किया और ड्रग दिया था.
मैक्सवेल उस वक्त एक फिल्म स्टार था. रेप के बाद कॉलिन्स ने मजबूरी में उससे शादी रचाई. इतना ही नहीं शादी के बाद मैक्सवेल ने कॉलिन्स को बेचने की कोशिश की. 'बूढ़े अमीर पुरुषों' के साथ सोने के लिए भी कहा था. इसके लिए उसने प्रति रात 10 लाख रुपये देने की कोशिश की. हालांकि, कॉलिन्स ने जल्द ही इन सबसे इंकार करते हुए मैक्सवेल का साथ छोड़ दिया.
कॉलिन्स बताती हैं- 'उस वक्त मैं वर्जिन (Virgin) थी, जब फिल्म स्टार मैक्सवेल रीड के साथ डेट पर उसके घर गई थी. उसने ड्रिंक की पेशकश की. जब मैं फ्रेश होने के लिए गई तो उसने उसे रम और कोक मिक्स कर पीने के लिए कहा और कुछ किताबें पढ़ने के लिए दीं. मैं नशे में थी, इसी दौरान उसने मेरा रेप किया.'
इस बीच Joan Collins ने यह भी बताया कि कैसे एक समय में हॉलीवुड स्टार (Hollywood Star) मर्लिन मुनरो (Marilyn Monroe) ने भी उसे फिल्म इंडस्ट्री में 'भेड़ियों' से सावधान रहने के लिए कहा था. उसे 'यौन हमलों' को झेलने के लिए आगाह किया गया था.
मैक्सवेल रीड के बाद कॉलिन्स की दूसरी शादी ब्रिटिश एक्टर एंथनी न्यूली से हुई थी. लेकिन कुछ सालों में यह भी टूट गई और दोनों अलग हो गए. जिसके बाद एक्ट्रेस ने 1972 में तीसरे रॉन कास से शादी की. कॉलिन्स ने 1983 में कास से तलाक ले लिया और स्कैंडिनेवियाई गायक पीटर होल्म से चौथी शादी रचाई. हालांकि, अब वह अपने पांचवें पति Percy Gibson (57) के साथ रह रही हैं, जो कि Hollywood फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story