मनोरंजन

जानी मानी एक्ट्रेस ने दी जान

jantaserishta.com
15 Jun 2026 1:24 PM IST
जानी मानी एक्ट्रेस ने दी जान
x
फैंस हैरान.
नई दिल्ली: टीवी वर्ल्ड से शॉकिंग खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. ये न्यूज जैसे ही सामने आई है, फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं. संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कुछ रिवील नहीं हुआ है. संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है.
संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था. संचिता ने शो कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का रोल कर घर-घर में पहचान बनाई थी. सबसे शॉकिंग बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी. संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में काम किया था. वो ताराबाई के रोल में नजर आई थीं.
सबसे चौंकाने वाली बात है संचिता का आखिरी इंस्टा पोस्ट. मौत से 19 घंटों पहले एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक रील वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो हंसती और चहकती हुई दिखी थीं. ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि एक्ट्रेस कभी सुसाइड जैसा कदम उठा सकती थी. वीडियो में संचिता कैमरा हाथ में पकड़े हुए दिखती हैं.
उनके चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे किस बात का दर्द छिपा था, ये जानने की कोशिश पुलिस कर रही है. कैप्शन में संचिता ने लिखा- मैं नाचूं तू नाचा. इंस्टा पर संचिता के 139K फॉलोअर्स थे. उनके इंस्टा अकाउंट को देखकर समझ आता है कि वो जिंदाजिल, हसंने मुस्कुराने और बिंदास रहने वाली थीं. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं.
संचिता की ही तरह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी 14 जून 2020 को अपनी जान दी थी. उनकी मौत को 6 साल हो गए हैं. दोनों के डेथ डेट शेयर करने पर यूजर्स हैरान हैं. संचिता को खोकर उनका परिवार टूट गया है. किसी ने नहीं सोचा था अपने करियर के पीक पर संचिता दुनिया छोड़ देंगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story