मनोरंजन

वेब सीरीज में काम करने वाली अभिनेत्री को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार....

Teja
12 Dec 2022 3:46 PM GMT
वेब सीरीज में काम करने वाली अभिनेत्री को परेशान करने वाला  आरोपी गिरफ्तार....
x
मुंबई पुलिस ने 35 साल के एक शख्स को अंधेरी से गिरफ्तार किया है। शख्स वेब सीरीज में काम करने वाली एक 26 वर्षीय अभिनेत्री का उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो कर परेशान कर रहा था। पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंदी और बांग्ला वेब सीरीज में काम कर चुकी अभिनेत्री पिछले कुछ महीनों से उत्पीड़न का सामना कर रही थी। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री को एक अज्ञात व्यक्ति से अश्लील संदेश मिले थे। इसके बाद से अभिनेत्री को लगातार परेशान किया जाने लगा। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शख्स को ब्लॉक कर दिया। लेकिन इसके बाद उसने अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसने ट्विटर पर भी अभिनेत्री और उसके पति को अपमानजनक सामग्री के साथ टैग करनाशुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि आरोपी शख्स ने हाल ही में अभिनेत्री का मोबाइल नंबर कही से प्राप्त कर लिया था जिसके बाद लगातार कॉल करना शुरू कर दिया था अधिकारी ने कहा कि आरोपी शख्स ने व्यक्तिगत रूप से भी अभिनेत्री का पीछा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story