मनोरंजन

तस्वीर शेयर कर इस चीज के लिए किया शुक्रिया

Kajal Dubey
2 Sept 2022 4:39 PM IST
तस्वीर शेयर कर इस चीज के लिए किया शुक्रिया
x
Kartik Aaryan visits Lalbaugcha Raja: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है।
Kartik Aaryan visits Lalbaugcha Raja: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। धूमधाम से लोग गणेश जी की प्रतिमा घर ला रहे हैं और स्थापित कर पूजा कर रहे हैं। मुंबई में गणेशोत्सव की अलग धूम रहती है और इस अवसर पर लाल बाग चा राजा की की पूजा अर्चना होती है। बॉलीवुड के अधिकांश सितारे पूरे जोश के साथ इस उत्सव को मनाते हैं। कुछ सितारे अपने घर पर बप्पा को बिठाते हैं, वहीं बाकी सितारे लालबाग चा राजा की पूजा के लिए जाते हैं।
इस बार भी कई सितारे अपने बप्पा को लाए हैं, वहीं कई सेलेब्स उनके दर्शन को पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी इस मौके पर लालबाग चा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। महामारी के 2 साल के ब्रेक के बाद मुंबई में पूरे जोश के साथ गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर सुपरस्टार कार्तिक आर्यन लालबाग का राजा के दर्शन और साल भर के लिए आशीर्वाद लेने के लिए पंहुचे।
न्यूज़ क्रेडिट : खुलासा इन
Next Story