मनोरंजन
सांसद निरहुआ के बड़े भाई का हुआ भयानक एक्सीडेंट, फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे
Rounak Dey
1 July 2022 10:21 AM IST

x
आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है।
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ पर इस वक्त मुसीबतों को पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें फौरन वेदंता हॉस्पिटल ले जाया गया। भाई के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही निरहुआ भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
भाई के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा- 'बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहां पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।'
बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 30, 2022
कैसे हुआ हादसा
निरहुआ के भाई विजय लाल अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस क्रम में बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर भी टूट गया। एक्सीडेंट से सामने आई गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट काफी भयानक है।
बता दें, पिछले दिनों लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है।
Next Story





