
x
पहले वीकेंड पर बड़ा फैसला नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए बढ़ा खतरा
सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का पहला वीकेंड का वार आते ही दर्शकों की नजरें पहले एलिमिनेशन पर टिक गई हैं। शो के पहले हफ्ते में चार कंटेस्टेंट्स उदिति सिंह, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल हुए हैं। अब फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है कि इनमें से कौन सा कंटेस्टेंट सबसे पहले घर से बाहर हो सकता है। पहले हफ्ते में घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, टास्क और रिश्तों में बदलाव देखने को मिले। नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद इन चारों पर सबसे ज्यादा दबाव बना हुआ है।
कनिका मान को लेकर बढ़ी चर्चा
टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम कनिका मान बिग बॉस के घर में मजबूत शुरुआत करती नजर आईं। हालांकि पहले हफ्ते में उनके कुछ फैसलों और घर के सदस्यों के साथ तालमेल को लेकर चर्चा हुई। फैंस की वोटिंग में कनिका की स्थिति कैसी रहती है, यह देखने वाली बात होगी। उनके पास टीवी दर्शकों का बड़ा समर्थन है, जो उन्हें एलिमिनेशन से बचा सकता है।
अरिश्फा खान भी रहीं सुर्खियों में
अरिश्फा खान पहले हफ्ते में अपने व्यवहार और घर के सदस्यों के साथ हुई बहस को लेकर चर्चा में रहीं। आम्रपाली दुबे के साथ उनकी बहस ने भी काफी ध्यान खींचा था हालांकि सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। उनका गेम आगे कितना मजबूत रहता है, यह वोटिंग पर निर्भर करेगा।
उदिति सिंह और लव गिल पर भी खतरा
उदिति सिंह और लव गिल दोनों ही पहले हफ्ते में नॉमिनेट हुए हैं। लव गिल को शो में आने के लिए दर्शकों के वोट के जरिए चुना गया था, इसलिए उनके फैंस की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। वहीं उदिति सिंह भी अपने निजी जीवन और घर के अंदर के व्यवहार को लेकर चर्चा में आई हैं।
कौन हो सकता है बाहर?
सोशल मीडिया ट्रेंड और शुरुआती चर्चाओं के आधार पर किसी एक नाम को पक्का नहीं कहा जा सकता। चारों कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला काफी करीबी नजर आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पहले हफ्ते में एलिमिनेशन टल सकता है और सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को राहत मिल सकती है। अगर एलिमिनेशन होता है तो सबसे कम वोट पाने वाला कंटेस्टेंट घर से बाहर जा सकता है। वहीं बिग बॉस अपने ट्विस्ट के लिए जाना जाता है, इसलिए अंतिम फैसला वीकेंड का वार में ही साफ होगा।
सलमान खान लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास
पहले वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों के गेम, व्यवहार और विवादों पर चर्चा करते नजर आएंगे। दर्शकों को उम्मीद है कि इस दौरान पहले एलिमिनेशन का बड़ा खुलासा भी हो सकता है।
Next Story





