
x
टॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर यदा कृष्णा का आज हैदराबाद में 61 साल की आयु में निधन हो गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर यदा कृष्णा का आज हैदराबाद में 61 साल की आयु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। यदा कृष्णा ने एक एक्टर के रूप में कई फिल्मों में काम किया और बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्मों का निर्माण भी किया है।
तेलुगू फिल्मों के जाने-माने एक्टर यदा कृष्णा को उनके फैन्स सोशल मीडिया पर भावभानी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यदा कृष्णा को आखिरी बार, संक्रांति अल्लुडु फिल्म में देखा गया था। वीवीवी सत्यनारायण द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में सुनक्षी, रोशिनी, एवीएस, अनंत, रघुनाथ रेड्डी, चिट्टी बाबू, जीवा, कोंडावलसा, रंगास्वामी, नागैया नायडू, कविता, सुधा और अन्य कलाकार भी थे।
20 కి పైగా చిత్రాల్లో హీరోగా నటించిన యాదా కృష్ణ బుధవారం ఉదయం గుండె పోటు తో కన్ను మూశారు. ఆయనకు 61 సంవత్సరాలు.
— BARaju (@baraju_SuperHit) December 2, 2020
Hero, Producer #YadaKrishna passes away. #RIP pic.twitter.com/cDi9odjs4k
Next Story