
x
झलक दिखला जा के सीजन 10 में वह दोनों को परफॉर्म करते देखना चाहते हैं।
टीवी इंडस्ट्री के हॉट कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस के बीच लोकप्रिय है। बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बनी थी। शो से बाहर आने के बाद भी यह कपल फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। लोगों के बीच यह जोड़ी इतनी लोकप्रिय है कि अब फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। इसके साथ ही उन्होंने दोनो को लेकर बड़ा स्टेटमेंट दिया है, जो उनके चाहने वालों को खुश कर देगा।
रियलिटी शो में कुछ फेक नहीं- करण जौहर
मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने शो से जुड़े कई मुद्दों पर बात की, जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि वह किस शो में डांस करते हुए देखना पसंद करेंगे। शनिवार 3 सितंबर से शुरू हो रहे डांस रियलिटी शो में करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के साथ शो को जज करते नजर आएंगे। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि रियलिटी शो सच में रियल होते हैं। कुछ भी फेक नहीं होता। हमें सिर्फ यह बताया जाता है कि कंटेस्टेंट का नाम क्या है और उसने क्या कर रखा है। उसके बाद हम जो महसूस करते हैं, उस अनुसार जज करते हैं। यह रियलिटी शो है तो कभी-कभी बढ़ा-चढ़ाकर बोलना पड़ता है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश है न्यू हैपनिंग कपल
जब करण कुंद्रा से पूछा गया कि वह किस कपल को झलक के 10वें सीजन में देखना चाहते हैं तो उन्होंने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम लिया। जौहर के अनुसार, वह दोनों इंडस्ट्री के न्यू हॉट कपल हैं और फैंस उन्हें स्क्रीन पर एक ही स्टेज पर परफॉर्म करते देखना पसंद करेंगे।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने 'तेजरन' की बहुत तारीफ की। उन्होंने इंडस्ट्री के न्यू लव बर्ड्स पर प्यार लुटाया है और कहा है कि झलक दिखला जा के सीजन 10 में वह दोनों को परफॉर्म करते देखना चाहते हैं।
Next Story