मनोरंजन
Naagin 6 में Tejasswi Prakash की एंट्री, शो में बिखरेंगी ऐक्टिंग का जलवा?
Rounak Dey
14 Jan 2022 5:56 AM GMT
![Naagin 6 में Tejasswi Prakash की एंट्री, शो में बिखरेंगी ऐक्टिंग का जलवा? Naagin 6 में Tejasswi Prakash की एंट्री, शो में बिखरेंगी ऐक्टिंग का जलवा?](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/14/1459131-navbharat-times.webp)
x
वो रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
टीवी की जानी-मानी ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में नज़र आ रही हैं और अन्य कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर भी दे रही हैं। इस बीच उनसे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरियल 'नागिन 6' (Naagin 6) के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। 'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद वो इस सीरियल में दिखाई देंगी। बता दें कि पॉप्युलर शो 'नागिन 6' की अनाउंसमेंट हो चुकी है और इस घोषणा के बाद से ही फैंस को इस सीजन की 'नागिन' का इंतजार था।
शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'हम तेजस्वी को नागिन 6 में कास्ट करने के लिए एक्साइटेड हैं। वह शो के टॉप दावेदारों में से हैं और रियलिटी शो के जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। लॉजिस्टिक्स पर काम किया जा रहा है। हम बिग बॉस के दो हफ्ते में खत्म होने और उसके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम उसके साथ ऑफर पर चर्चा कर सकें।'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्धिमा पंडित और महकल चहल पहले से ही शो का हिस्सा हैं। क्या अब तेजस्वी भी कास्ट को ज्वॉइन करेंगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
इस सीरियल से मिली पॉप्युलैरिटी
तेजस्वी को 'स्वरागिनी' सीरियल से पॉप्युलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' और माइथोलॉजिकल शो 'कर्णसंगिनी' में दिखाई दीं। वो रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
Next Story