मनोरंजन

Tejasswi Prakash से पूछा Karan Kundrra की कौन सी चीज है सबसे ज्यादा सुंदर, जवाब ने कर दी सबकी बोलती बंद

Rounak Dey
17 July 2022 3:38 PM IST
Tejasswi Prakash से पूछा Karan Kundrra की कौन सी चीज है सबसे ज्यादा सुंदर, जवाब ने कर दी सबकी बोलती बंद
x
मैं देख सकती हूं कि वो मुझसे कितनी ईमानदारी से प्यार करता है। मुझे उनकी लॉयल फीलिंग्स से प्यार है।'

बिग बॉस 15 से अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जहां दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है और करण अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी केयरिंग दिखते हैं। हाल ही में जब तेजा से पूछा गया कि उन्हें करण की कौन सी चीज सबसे ज्यादा पसंद है तो एक्ट्रेस ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया।



तेजस्वी प्रकाश से पूछा कि वो करण की किस बात से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं? तो एक्ट्रेस ने कहा- उनकी आंखों से। उन्होंने कहा कि उनकी आंखों में बहुत सच्चाई है।



एक्ट्रेस ने कहा- 'जब मैं आसपास होती हूं तो वो जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार करते हैं, वो मुझे पसंद है। उनकी नजर में सच्चाई और ईमानदारी है जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जब भी वो कहता है कि वो मुझसे प्यार करता है, मुझे मिस करता है, उसकी आंखें बताती हैं कि सच में उसके लिए ये कितना मायने रखता है। करण की आंखें पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं, मैं उनकी आंखों को देखना बंद नहीं कर सकती। मैं देख सकती हूं कि वो मुझसे कितनी ईमानदारी से प्यार करता है। मुझे उनकी लॉयल फीलिंग्स से प्यार है।'


Next Story