मनोरंजन

रिलेशन के बारे में बात करते-करते रो पड़ीं Tejasswi Prakash, वीडियो के जरिए रिलेशन को लेकर किया खुलासा!

Neha Dani
23 April 2023 3:22 AM GMT
रिलेशन के बारे में बात करते-करते रो पड़ीं Tejasswi Prakash, वीडियो के जरिए रिलेशन को लेकर किया खुलासा!
x
मैं वास्तव में खुश हूं।'' इस बीच करण, तेजस्वी को दिलासा देते हुए उन्हें माथे पर किस करते हैं।
बिग बॉस 15 के दौरान मिले लव बर्ड करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहें हैं। कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई कपलस के लिए कपल गोल सेट कर चुकें हैं।



करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। फैंस चाहते हैं कि कपल जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाए। कपल को लेकर अक्सर अच्छी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए रोते हुए नजर आ रहीं हैं।
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि तेजस्वी और करण एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहें हैं। तेजस्वी के बगल में बैठे करण अपनी मस्ती में मगन हैं। दूसरी ओर तेजस्वी, करण के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती देखी जा सकतीं हैं। तेजस्वी कहती हैं, ''मैं अभी अच्छा समय बिता रही हूं।'' इतना कहते ही वह भावुक हो जाती हैं, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। उन्हें बेहतर फील कराने के लिए करण उनके माथे को चूमते हैं।
इसके आगे तेजस्वी कहती हैं, ''मैं सिर्फ फैंस के साथ शेयर करना चाहती हूं कि मैं आपके साथ कितनी खुश हूं। मैं वास्तव में खुश हूं।'' इस बीच करण, तेजस्वी को दिलासा देते हुए उन्हें माथे पर किस करते हैं।

Next Story