मनोरंजन

एक-दूसरे की आंखों में खोए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, कपल का रोमांटिक वीडियो देख फैंस का यूं आया रिएक्शन

Neha Dani
15 July 2022 10:32 AM GMT
एक-दूसरे की आंखों में खोए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, कपल का रोमांटिक वीडियो देख फैंस का यूं आया रिएक्शन
x
एक यूजर ने लिखा – वायरल कपल , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – ब्यूटीफुल कपल। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Prakash ) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक इवेंट शो में आए हैं। इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक साथ खूब पोज दे रहे हैं। दोनो की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। दोनों आए दिन एक साथ स्टॉप होते हैं। अब एक साथ फिर से रेड कार्पेट पर स्टॉप हुए हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते हैं।





यह वीडियो विरलभयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो मे तेजस्वी प्रकाश को गोल्डन आउटफिट में देखा जा रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स भी पहनी हैं। लुक की बात करें तो, तेजस्वी ने बोल्ड मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। इस लुक में तेजस्वी प्रकाश बेहद हॉट लग रही है। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद भी कर लिया। वहीं करण कुंद्रा भी काफी डेशिंग लग रहे हैं।

फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। इस वीडियो को फैंस ने लाइक्स के साथ शेयर किया है।वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा – वायरल कपल , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – ब्यूटीफुल कपल। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।

Next Story