तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 में पहली बार दिखेगा शेष नागिन अवतार, प्रोमो देखकर अटकी फैंस की सांस
![तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 में पहली बार दिखेगा शेष नागिन अवतार, प्रोमो देखकर अटकी फैंस की सांस तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 में पहली बार दिखेगा शेष नागिन अवतार, प्रोमो देखकर अटकी फैंस की सांस](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/22/1511611-images.webp)
Naagin 6 promo: Tejasswi Prakash aka Pratha turns Sarvshresth Shesh Naagin: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' (Naagin 6) फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शो में महक चहल (Mahekk Chahal) के नागिन अवतार ने फैंस का जिल जीत लिया है। इसी बीच मेकर्स ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के नागिन लुक से पर्दा हटा दिया है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने नागिन 6 का एक नया प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया है। इस प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश सर्वश्रेष्ठ शेषनागिन के अवतार में नजर आ रही है। प्रोमो में सर्वश्रेष्ठ शेषनागिन दुल्हन बनकर अपने दुश्मनों का सर्वनाश करने का वादा कर रही है। तेजस्वी प्रकाश के इस दमदार लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। फैंस तेजस्वी प्रकाश के नागिन लुक से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। यही वजह है जो कुछ घंटों में ही तेजस्वी प्रकाश का ये लुक वायरल हो गया है।