मनोरंजन

करण कुंद्रा के प्यार में डूबी तेजस्वी प्रकाश ने एयरपोर्ट पर सबको चौंकाया, लोगों ने दिया बेस्ट गर्लफ्रेंड का टैग

Rounak Dey
23 May 2022 1:10 PM IST
करण कुंद्रा के प्यार में डूबी तेजस्वी प्रकाश ने एयरपोर्ट पर सबको चौंकाया, लोगों ने दिया बेस्ट गर्लफ्रेंड का टैग
x
ऐसे में हर कोई अनुमान लगा रहा है कि जल्द ही यह कपल शादी की डेट की घोषणा करने वाला है।

बिग बॉस 15 के बाद तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की नजदीकियां गहराती जा रही है। आए दिन इनकी जोड़ी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की बॉन्डिंग एक बार फिर से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आई है। दरअसल कुछ घंटे पहले ही नागिन 6 (Naagin 6) एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड करण को एयरपोर्ट पर पिक करने पहुंची हुई थी। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स के साथ भी मस्ती भरे अंदाज में नजर आई। करण कुंद्रा के आते ही पूरी गर्मजोशी के साथ उन्होंने उनका स्वागत किया। इस दौरान के वीडियो देखकर लोग तेजस्वी प्रकाश को बेस्ट गर्लफ्रेंड का खिताब दे रहे हैं।



तेजस्वी का चुलबुला अंदाज


एयरपोर्ट से तेजस्वी प्रकाश के दो नए वीडियो (Tejasswi Prakash New Video) सामने आए हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में तेजस्वी प्रकाश पैपराजी के कैमरे को लेकर उनकी तस्वीरें क्लिक कर रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उनकी खुशी देखते ही बन रही है। करण कुंद्रा को देखथे ही तेजस्वी प्रकाश की आंखें चमक उठती हैं और वह उन्हें तुरंत गले लगाकर गालों पर किस करती हैं। दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है। लोग इन्हें देखने के बाद तेजस्वी को बेस्ट गर्लफ्रेंड का टैग देते हुए नजर आ रहे हैं।
शादी की चर्चा फिर हुई शुरू
इसी के साथ करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की चर्चा फिर से शुरू हो चुकी है। हाल ही में करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश और उनकी मां के साथ शॉपिंग करते हुए देखा गया था। ऐसे में हर कोई अनुमान लगा रहा है कि जल्द ही यह कपल शादी की डेट की घोषणा करने वाला है।


Next Story