मनोरंजन

तेजस्वी प्रकाश मीडिया से छिपती आई नजर, क्या सवालों से लगने लगा है डर?

Rounak Dey
25 March 2022 4:49 PM IST
तेजस्वी प्रकाश मीडिया से छिपती आई नजर, क्या सवालों से लगने लगा है डर?
x
तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Naagin 6's Tejasswi Prakash aka Pratha Try to hide From Media: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरहिट सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' (Naagin 6) में प्रथा (Tejasswi Prakash) यानी तेजस्वी प्रकाश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफा सुर्खियां बटोर रही हैं। जब भी मीडिया तेजस्वी प्रकाश को देखती है, तुरंत ही शादी से सवाल पूछने लग जाती है। लगता है कि तेजस्वी प्रकाश शादी के सवालों से परेशान हो गई हैं। तभी तो तेजस्वी प्रकाश ने मीडिया को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश को मीडिया के साथ लुका छिपी करते हुए देखा गया है। मीडिया को देखते ही तेजस्वी प्रकाश ने अपने कदम पीछे कर लिए। इतना ही नहीं तेजस्वी प्रकाश मीडिया के सामने भी नहीं आईं। तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Next Story