मनोरंजन

Audi Q7 खरीदने की खुशी में तेजस्वी प्रकाश ने कार पर ही दे मारा नारियल, देखें वीडियो

Tara Tandi
6 April 2022 8:19 AM GMT
Audi Q7 खरीदने की खुशी में तेजस्वी प्रकाश ने कार पर ही दे मारा नारियल, देखें वीडियो
x

Audi Q7 खरीदने की खुशी में तेजस्वी प्रकाश ने कार पर ही दे मारा नारियल, देखें वीडियो

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की विजेता और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आए दिन सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की विजेता और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आए दिन सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। शो जीतने के बाद से ही फैंस की उनकी हर एक अपडेट पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इस बीच वो अपनी नई, लग्जूरियस और चमचमाती कार को लेकर सुर्खियो में हैं। तेजस्वी प्रकाश को मंगलवार, 5 अप्रैल को बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundra) के साथ ऑडि के शो रूम में स्पॉट किया गया, जहां वो खुद के लिए नई कार खरीदने पहुंची थीं।

ऑडी क्यू7 (Audi Q7) खरीदने के बाद उन्होंने शो रू में ही उसकी पूजा की और शुभ काम शुरू करने से पहले की रस्में निभाईं। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऑनलाइन वायरल हो रही वीडियो में तेजस्वी और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को कार की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। ऑडी क्यू7 की पूजा करने के बाद तेजस्वी को नई फोर व्हीलर के आगे नारियल तोड़ते हुए देखा गया। मगर अफसोस की उनसे नारियल पहली बार में नहीं टूटता और इसके बाद वो फिर उसे तोड़ने की जद्दोजहद करती देखी गईं।
वीडियो में तेजस्वी (Tejasswi Prakash Viral Video) नारियल को पहले तो जमीन पर पटककर तोड़ने की कोशिश करती हैं, मगर असफल होने के बाद वो दूसरी बार फिर कोशिश करती हैं। लेकिन इस बार उनसे एक चूक हो जाती है और नारियल उनके हाथ से छूट जाता है। गलीमत ये रही कि नारियल हाथ से छूटकर किसी को लगती नहीं है और ना ही सामने खड़ी नई चमचमाती कार का कोई नुकसान होता है।
हालांकि, करण काफी डर जाते हैं घबराते हुए नारियल को पकड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं। ऑडी क्यू7 के कीमत की बात करें तो, मुंबई में ऑनरोड़ इस कार की वैल्यू ₹1 करोड़ रुपय है। पिछले महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर ने भी यही कार खरीदी थी।
पैपराजी वीरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस की ओर से जबरदस्त रिएक्शन्स मिल रहे हैं। फैंस तेजस्वी को बधाई देने के साथ साथ उनकी इस हरकत को क्यूट बता रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा, 'कार पे स्क्रैच आ जाती'। कुछ फैंस ऐसे भी जिन्होंने करण कुंद्रा के रिएक्शन पर गौर करने की बात कही है।
Next Story