मनोरंजन

नई दुल्हन के रूप में तेजस्वी प्रकाश लगी बेहद खूबसूरत, Karan Kundrra का नाम सुनकर हुईं शरम से लाल

Rounak Dey
8 March 2022 9:34 AM IST
नई दुल्हन के रूप में तेजस्वी प्रकाश लगी बेहद खूबसूरत, Karan Kundrra का नाम सुनकर हुईं शरम से लाल
x
तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tejasswi Prakash looks stunning as a new bride with sindoor: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरहिट सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' (Naagin 6) में प्रथा (Tejasswi Prakash) यानी तेजस्वी प्रकाश शादी कर चुकी हैं। बीते दिन ही तेजस्वी प्रकाश को 'नागिन 6' के सेट पर देखा गया है। 'नागिन 6' के सेट पर नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची थीं। सेट पर तेजस्वी प्रकाश व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। जिसके साथ तेजस्वी प्रकाश ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। तेजस्वी प्रकाश का ऐसा अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। फैंस लगातार तेजस्वी प्रकाश को मिसेज कुंद्रा कहकर बुला रहे हैं। दूसरी तरफ मीडिया के सामने करण कुंद्रा का नाम सुनकर तेजस्वी प्रकाश भी शरम से लाल हो गईं। तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




Next Story