मनोरंजन

'Brahmastra' के दूसरे गाने 'देवा-देवा' का टीजर आउट, लोगों ने लुटाया प्यार

Rounak Dey
6 Aug 2022 10:06 AM IST
Brahmastra के दूसरे गाने देवा-देवा का टीजर आउट, लोगों ने लुटाया प्यार
x
यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मोस्ट अवेटड फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में अब इस फिल्म के देवा देवा गाने का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे एक्ट्रेस और फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।


गाने के टीजर में रणबीर, आलिया भट्ट को अद्भुत रोशनी के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमिताभ भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजित सिंह ने अपना आवाज से सजाया है।

रणबीर फिल्म में शिवा नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पास अग्नि की शक्ति है। टीजर में रणबीर की इसी ताकत को दिखाया गया है। रणबीर आग के साथ करतब करते दिख रहे हैं। वीडियो के शुरूआत में रणबीर कपूर मां दुर्गा के पंडाल में सिर झुकाते नजर आए हैं। इसके बाद वह आलिया भट्ट को शक्ति का मतलब समझाने लगते हैं और फिर शुरू होता है देवा देवा गाना। यह गाना भगवान शिव पर आधारित है।



गौरततलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा एक्ट्रेस मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्किनेनी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Next Story