मनोरंजन

'केजीएफ' की याद दिलाता है फिल्म 'सालार' का टीजर, एक्शन से है भरपूर

jantaserishta.com
6 July 2023 3:04 PM IST
केजीएफ की याद दिलाता है फिल्म सालार का टीजर, एक्शन से है भरपूर
x
देखें वीडियो.
मुंबई: 'केजीएफ' के डायरेक्टर प्रशांत नील की आने वाली फिल्म 'सालार' का टीजर गुरुवार को जारी कर दिया गया। दिलचस्‍प बात यह है कि इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का टीजर सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर जारी किया गया।
दो मिनट से कम के इस टीजर में क्लासिक साउथ के एक्‍शन को दिखाया गया है जो दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर करता है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के डायलॉग और लुक 'केजीएफ' की याद दिलाते है। सलार' का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं।
टीजर शुरू होते ही स्क्रीन पर टीनू आनंद गाड़ी पर बैठा हुआ नजर आता है। बंदूकों से लैस कई लोग उन्हें टारगेट बनाते हैं। इसके बाद गाड़ी पर बैठे हुए टीनू आनंद कहते है, ''सिंपल इंग्लिश नो कंफ्यूजन चीता, टाइगर, एलिफेंट...वेरी डेंजरस।'' इसके बाद टीज़र एक्शन दिखाया गया है। फिल्म में अभिनेता प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story