मनोरंजन

राजू कलाकार के हिंदी गाने बेहिसाब इश्क का टीज़र रिलीज

Nilmani Pal
29 July 2025 7:00 AM IST
राजू कलाकार के हिंदी गाने बेहिसाब इश्क का टीज़र रिलीज
x

राजू कलाकार के हिंदी गाने बेहिसाब इश्क का टीज़र रिलीज हो गया है. सूरत में एक गाने की रील तूने दिल पे चलाई छुरियां गाने से पूरे विश्व मे प्रख्यात होने वाले वायरल गायक राजू कलाकार अब किसी पहचान कर्का मोहताज नहीं है। गुरुवार को रायपुर में जनता से रिश्ता के अखबार के दफ्तर में राजू कलाकार ने अपने सहयोगी दोस्त राजन काली के साथ उपस्थिति दी और भोले शंकर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के लिए जिनका ब्रांड गानावाला यूट्यूब का चैनल है। यह हिन्दी वीडियो एल्बम पहला एल्बम है जो राजूकलाकार की खुद की आवाज में है।

राजू कलाकार जो विश्व में सबसे प्रख्यात रीलबाज बन गए। वो उनका वडोदरा में घोड़ा गाड़ी बग्गी चलाने का प्रमुख व्यवसाय है और ठोल ताशे और बाजे के साथ ये शाद्दी घरों में गाना बजाना भी करते रहते थे। आज वही राजू कलाकार विश्व का नंबर 1 पत्थरबाज कलाकार बन गया है। जनता से रिश्ता ने 10 साल पहले ऐसे ही 2 गाने यूट्यूब पर लॉन्च किया था जिस वीडियो एल्बम को करोड़ों लोगों ने प्यार दिया। इसी तरह से साल 2014 में भी जनता से रिश्ता ने विश्व के सबसे बड़े रैपर यो यो हनी सिंह का सबसे पहले रायपुर में लाइव कॉन्सर्ट कराया था।

घरेलू संघर्षों से अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि तक का सफर

राजू कलाकार ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि वह एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं और जीवन में कभी यह कल्पना भी नहीं की थी कि उनके गाए हुए किसी गीत की रील 20 लाख से अधिक बार वायरल हो जाएगी और उसे विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर माना जाएगा। उन्होंने बताया कि पारिवारिक परेशानियों से जूझते हुए उन्होंने अपने दिल की भावनाओं को गीत के माध्यम से व्यक्त किया। एक वायरल गाने ने राजू कलाकार की ज़िंदगी बदल दी। जिससे उसे उसका परिवार वापस मिल गया।

अपने करीबी मित्र राजन काली के समर्थन को याद करते हुए राजू भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, "मेरे जीवन में जब भी कोई कठिन समय आया, राजन भाई ने हमेशा मेरा साथ दिया। मैंने जो पहला दुख भरा गीत गाया था, वह उन्हीं के लिए था। उन्होंने उसे वीडियो में ढाला और सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मेरी किस्मत ही बदल गई।" कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक गाना बार-बार लोगों की जुबान पर चढ़ा है — “दिल पे चलाई छुरियां…”।

यह गाना न सिर्फ वायरल हुआ, बल्कि इसकी प्रस्तुति ने हर किसी का ध्यान खींचा। एक साधारण इंसान की असाधारण कला ने पूरे देश का दिल जीत लिया। यह आवाज है राजू भट्ट की, जिन्हें अब लोग ‘राजू कलाकार’ के नाम से जानते हैं। राजू की यह कहानी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है — एक गुमनाम बग्गी चालक से सोशल मीडिया स्टार बनने की उनकी यात्रा में दर्द, संघर्ष और दोस्ती की मिसाल छिपी है। मूल रूप से राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले राजू पिछले कुछ वर्षों से गुजरात के बड़ौदा में रह रहे हैं। वे वहां शादी समारोहों में बग्गी चलाने का काम करते थे।

Next Story
null