मनोरंजन

टैक्सी ड्राइवर ने आधी रात को बीच रास्ते में शबाना आजमी की भतीजी के साथ की ऐसी 'हरकत', सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Rounak Dey
27 Feb 2022 11:36 AM IST
टैक्सी ड्राइवर ने आधी रात को बीच रास्ते में शबाना आजमी की भतीजी के साथ की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
x
रिया चक्रवर्ती, फराह खान और अमृता अरोड़ा सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

अभिनेत्री शबाना आजमी की भतीजी मेघना विश्वकर्मा को टैक्सी में सवारी करते वक्त बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा। मुंबई में उन्हें ओला टैक्सी ड्राइवर ने आधी रात को बीच रास्ते में उतार दिया और चला गया। इस बात की जानकारी शबाना आजमी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।




अपने साथ हुए इस बुरे अनुभव के बारे में मेघना विश्वकर्मा ने फेसबुक पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उनके इस पोस्ट के लिंक को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मेरी 21 वर्षीय भतीजी के साथ ओला में एक भयानक अनुभव हुआ है। यह स्वीकार करने लायक नहीं है।' सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं मेघना विश्वकर्मा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मेरी ओला राइड लोअर परेल से अंधेरी वेस्ट तक थी। कैब ड्राइवर ने मेरी राइड स्वीकार की और मुझे आकर पिक किया। राइड के 5 मिनट बाद उसे महसूस हुआ कि उस रास्ते में ढेर सारा ट्रैफिक है और वह देर से अपने घर पर पहुंचेगा। इसलिए उसने मुझे दादर ब्रिज के बीच में उतार दिया। यह देर रात की बात थी। मेरे लिए दूसरी कैब ले पाना मुश्किल था।
मेघना विश्वकर्मा ने कहा, 'मैं ब्रिज से उतरी और दादर मार्केट से होते हुए पैदल गई। मुझे अपनी मंजिल तक पहुंचने में 2 घंटे लग गए थे। उस ड्रावर का नाम मुस्तकिन खान था। कृपया मेरी मदद करें। यह स्वीकार नहीं है।' सोशल मीडिया पर शबाना आजमी की भतीजी की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले शबाना आजमी बेटे फरहान अख्तर की शादी की वजह से चर्चा में थीं। फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी की है। इन दोनों की शादी जावेद अख्तर और शबाना के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस पर हुई। उनकी इस शादी में अनुषा डांडेकर, रिया चक्रवर्ती, फराह खान और अमृता अरोड़ा सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।


Next Story