
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा।
नई दिल्ली: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. इन सालों में कई एक्टर शो से जुड़े और कई चले गये. अब इस लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के टप्पू यानी राज अनादकट का नाम भी जुड़ गया है. राज अनादकट को लेकर आई इस खबर ने शो के फैंस को बड़ा झटका दिया है.
पिछले काफी वक्त से ऐसी चर्चा हो रही थी कि राज अनादकट, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहने वाले हैं. पर हर बार वो इन खबरों को अफवाह करार दे देते थे. हालांकि, इस दफा टप्पू ने खुद सोशल मीडिया पर शो छोड़ने का ऐलान किया है. पोस्ट शेयर करते हुए राज अनादकट लिखते हैं, वक्त आ गया है जब सभी तरह की अटकलों और सवालों पर विराम लगा दिया जाए. आधिकारिक रूप से नीला फिल्म्स और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होता है.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बारे में आगे बात करते हुए वो लिखते हैं, मैंने बहुत कुछ सीखा है. दोस्त बनाए. ये करियर के सबसे बेहतरीन साल थे. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगा, जिन्होंने इस जर्नी में मेरा साथ दिया. तारक मेहता की पूरी टीम, मेरे दोस्त, फैमिली और आप सभी लोगों का शुक्रिया. आप सभी लोगों ने मुझे टप्पू के रूप में अपनाया, प्यार दिया. आपके इसी सपोर्ट की वजह से मुझे अच्छा करने की हिम्मत मिलती रही. तारक मेहता की पूरी टीम और शो को भविष्य के लिये ऑल द बेस्ट.
कुछ महीने पहले राज अनादकट ने रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस फोटो के जरिये उन्होंने बताया था कि उनका कई साल पुराना सपना पूरा हो गया. हालांकि, वो सपना क्या था. इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी शेयर नहीं की थी. वहीं अब राज ने वादा किया है कि वो जल्द ही किसी नए माध्यम से लोगों को एंटरटेन करते दिखेंगे.
राज अनादकट से पहले तारक मेहता में टप्पू का किरदार भव्य गांधी निभा रहे थे. भव्य के जाने के बाद 2017 में राज अनादकट शो से जुड़े थे. टप्पू के किरदार में राज ने लोगों का खूब प्यार पाया और हर किसी के फेवरेट बन गये. ऐसे में तारक मेहता में उनकी कमी खलना लाजमी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





