मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता कानूनी लफड़े में फंसी, थाने में शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
11 May 2021 12:36 PM IST
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता कानूनी लफड़े में फंसी, थाने में शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला
x

नई दिल्‍ली/हांसी : चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल कर केवल विवादों में ही नहीं, बल्कि मुश्किल में भी फंस गई हैं. सोशल मीडिया पर उनका जातिसूचक टिप्‍पणी करता वीडियो सामने आने के बाद अब मुनमुन दत्‍ता के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दायर हुई है और उनके खिलाफ जल्‍द एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है.

यह शिकायत वकील एवं दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन की ओर से हांसी पुलिस अधीक्षक के समक्ष दायर की गई है. शिकायत में कहा गया है कि मुनमुन दत्‍ता ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्‍होंने अनुसूचित जाति को अपमानित करने के लिए भंगी शब्‍द का प्रयोग किया है. शिकायतकर्ता ने एसपी को दी अपनी शिकायत में कहा है कि मुनमुन दत्‍ता ने अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान करने की नीयत से भंगी शब्‍द का इस्‍तेमाल पूरे दलित समाज को अपमानित करने के लिए किया है.
शिकायत में आगे कहा गया है कि जिस इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर यह वीडियो जारी किया गया है, उसके लाखों लोग सदस्‍य हैं और इस वीडियो को देखकर समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और बेइज्‍जती महसूस हुई है. इसलिए मुनमुन दत्‍ता के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार किया जाए.
दरअसल, अभिनेत्री ने अपने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है. एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स ने घेर लिया और उनके इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है. हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही मुनमुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया और सफाई दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story